केसर की चाय पीने से क्या असर होता है?


By Amrendra Kumar Yadav17, Jul 2024 03:02 PMjagran.com

केसर है स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद

केसर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर को बहुत लाभ मिलते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

केसर की चाय का सेवन

केसर का सेवन कई तरह से किया जाता है। इसका सेवन दूध के साथ किया जाता है, तो वहीं इसकी चाय भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

केसर की चाय पीने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके सेवन से गैस, एसिडिटी, कब्ज आदि की समस्याएं दूर होती हैं।

सिरदर्द से राहत

सिरदर्द की समस्या में भी केसर की चाय बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से थकान और स्ट्रेस दूर होता है, जिससे सिरदर्द से आराम मिलता है।

जोड़ों के दर्द से छुटकारा

जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान हैं तो इससे बचाव के लिए केसर की चाय का सेवन करें। इसके सेवन से जोड़ों की सूजन और अर्थराइटिस की समस्या में भी आराम मिलता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

केसर की चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा मिलता है और रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

केसर आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में इसकी चाय पीने से आंखों की रोशनी दुरुस्त रहती है और आंखों में जलन और धुंधलेपन की समस्या से आराम मिलता है।

कैसे बनाएं केसर की चाय?

केसर की चाय बनाने के लिए एक गिलास दूध या पानी में केसर के धागे मिलाकर उबालें। इसके बाद इसे छानकर पिएं।

केसर की चाय पीने से सेहत को विशेष लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM