एक चुटकी हींग खाने से क्या फायदे मिलते हैं?


By Amrendra Kumar Yadav13, Jul 2024 04:22 PMjagran.com

हींग है बहुत फायदेमंद

हींग का इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

कई तरह से किया जाता है इस्तेमाल

हींग का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसे खाने में तड़का लगाते समय इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा अचार, चटनी में महक के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

सेहत के लिए बहुत लाभकारी

खाने में हींग का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं और बीमारियों से बचाव होता है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

पाचन को रखे दुरुस्त

हींग पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है। इसका सेवन करने से पेट में होने वाली सूजन, पेट दर्द से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा गैस, एसिडिटी से भी राहत दिलाता है।

पीरिएड्स के दर्द से राहत

हींग में नेचुरल ब्लड थिनिंग कंपाउंड पाए जाते हैं, जो पीरिएड्स में होने वाले दर्द से राहत दिलाते हैं। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे पीरिएड्स में होने वाले पीठ और पेट दर्द से राहत मिलती है।

ब्लड प्रेशर करता है नियंत्रित

हींग में पाए जाने वाले तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं, जिससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

सिरदर्द से राहत

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो रक्त वाहक नलिकाओं की सूजन को कम करते हैं और सिरदर्द से आराम मिलता है। सिरदर्द की समस्या में एक गिलास पानी में चुटकी भर हींग मिलाकर सेवन करें।

सूखी-खांसी और अस्थमा से राहत

हींग में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो सांस संबंधी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। इसके अलावा इसके सेवन से सूखी-खांसी में भी आराम मिलता है। इसके लिए गर्म पानी में हींग मिलाकर सेवन करें।

हींग का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com