लोग सर्दियों में ठंड से बचने के लिए चाय पीते हैं। आइए जानते हैं कि ठंड में ग्रीन टी पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं?
इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन और ऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसे पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं।
सर्दियों में ग्रीन-टी पीने से सेहत को कई फायदे होते हैं। अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो ग्रीन टी सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।
सर्दी के मौसम में स्किन ड्राई होने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए रोजाना सुबह के ग्रीन टी पीना चाहिए। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है।
ग्रीन-टी में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है जो शरीर को रोगों से बचाने में मदद करती है।
कई लोग सर्दी के मौसम में तनाव का शिकार हो जाते हैं। ऐसे लोगों को ग्रीन-टी का सेवन करना चाहिए। इससे तनाव की समस्या दूर होने लगती है।
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसे पीने से मेंटल हेल्थ बेहतर होने लगता है और याददाश्त भी मजबूत होने लगती है।
सर्दी के मौसम में ग्रीन-टी ज्यादा मात्रा में नहीं पीना चाहिए। एक दिन में 2-3 कप से ज्यादा ग्रीन-टी नहीं पीना चाहिए।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ