खाने की कुछ चीजें ऐसी होती है, जिनका ऑयल भी सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। फिश ऑयल इन्हीं में है। यह ऑयल पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना फिश ऑयल का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कौन-से फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
मछली के तेल में सैल्मन, मैकेरल, हेरिंग, एंकोवीज, ओमेगा-3 फैटी एसिड , इकोसापेंटेनोइक एसिड, डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको फिश ऑयल का सेवन करना चाहिए। इसमें पोटेशियम पाया जाता है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि फिश ऑयल में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो आपके दिमाग को अच्छा रखने का करता है। ऐसे में रोज यह ऑयल खाएं।
आज के समय में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में आपको अपनी आंखों को हेल्दी रखने के लिए फिश ऑयल खाना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन-ए होता है।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है और इम्यूनिटी वीक होने से व्यक्ति बार-बार बीमार होने लगता है। ऐसे में आपको विटामिन-सी से भरपूर फिश ऑयल खाना चाहिए।
हालांकि आपको फिश ऑयल का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इस ऑयल को ज्यादा न खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com