अंकुरित मूंग से मिलते हैं जबरदस्त फायदे


By Amrendra Kumar Yadav13, Jun 2024 10:35 PMjagran.com

मूंग को कहा जाता है सुपरफूड

मूंग दाल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसलिए इसे सुपरफूड कहा जाता है। रोजाना अंकुरित मूंग का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

मूंग दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन-बी, फास्फोरस और फाइबर पाए जाते हैं।

एक मुट्ठी अंकुरित मूंग का करें सेवन

रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग का सेवन करना चाहिए, ऐसा करने से कई शारीरिक समस्याओं से राहत मिलती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।

दिनभर रहते हैं एनर्जेटिक

एक मुट्ठी मूंग दाल का सेवन रोजाना करने से दिनभर ऊर्जावान रहते हैं और बिना थके कार्यों को करते हैं, जिससे वर्क प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।

पाचन रहता है दुरुस्त

मूंग दाल का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जिस वजह से कब्ज आदि की समस्याओं से राहत मिलती है।

वेट लॉस में मददगार

वहीं, अंकुरित मूंग दाल वेट लॉस में भी मददगार होती है। इसमें लो कैलोरी पाई जाती है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है।

बढ़ती है रोग-प्रतिरोधक क्षमता

रोजाना एक मुट्ठी मूंग दाल का सेवन करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और संक्रामक रोगों से बचाव होता है।

आंखों के लिए है फायदेमंद

मूंग दाल में विटामिन-ए पाया जाता है, इसलिए यह आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी में सुधार होता है।

मूंग दाल का सेवन करने से शरीर को मजबूती मिलती है। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com