शरीर को निरोग रखने का सीधा सा मूल मंत्र है कि आपको हेल्दी चीजों का सेवन करना है। नहीं, तो व्यक्ति की बीमार होने में टाइम नहीं लगता। इन हेल्दी चीजों में चने भी शामिल है। ये खाने में काफी टेस्टी भी होते हैं।
लोग चने डाइट में अलग अलग तरीके से शामिल करते हैं। कुछ लोग इनकी सब्जी बनाकर खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इन्हें भूनकर खाते हैं, तो कुछ इन्हें खाली पेट भिगोकर खाते हैं। ये पोषक तत्वों का भंडार होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुबह में खाली पेट भीगे हुए चने खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
चने में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको भीगे हुए चने खाने चाहिए। इसमें पोटेशियम पाया जाता है।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग के लिए आपको सुबह में खाली पेट भीगे हुए चने खाने चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है।
भीगे हुए चने खाने में आयरन होता है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है। ऐसे में आपको रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने चाहिए।
आपको सुबह में खाली पेट भीगे हुए चने खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इन्हें लिमिट में ही खाएं। अधिक मात्रा में खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com