गर्मियों में अक्सर ठंडी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। सत्तू इन्हीं में से एक है। इसमें आयरन, सोडियम, फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में सत्तू खाने से आपको किन परेशानियों से राहत मिल सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जो लोग वजन कम करने के लिए एक अच्छी डाइट ढूंढ रहे हैं, उन्हें रोजाना सत्तू खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि डायबिटीज में सत्तू किसी रामबाण से कम नहीं होता। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं।
गर्मियों में अक्सर हमें डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या से राहत के लिए सत्तू का सेवन किया जा सकता है। आपको भी करना चाहिए।
अगर आपको बिना किसी वजह से थकान हो जाती है, तो आपको अपनी डाइट में सत्तू शामिल करना चाहिए। इससे आपको एनर्जी मिलेगी।
गर्मियों में अक्सर हमारा पाचन गड़बड़ा जाता है। सत्तू इस परेशानी से आपको निजात दिला सकता है क्योंकि यह फाइबर का रिच सोर्स माना जाता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सत्तू को रोजाना खाने से बॉडी में प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है। यह मसल्स को बनाने में मदद करता है।
गर्मियों में सत्तू खाने से आपकी ये परेशानियां दूर रहेंगी। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com