शरीर को निरोग रखने का मूलमंत्र यही है कि अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा सेहतमंद चीजों को शामिल किया जाए। इन्हीं, सेहतमंद चीजों में सलाद भी शामिल है। सुबह खाली पेट सलाद खाना अच्छा माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना सलाद खाते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कौन से शानदार फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर हम सलाद की बात करें, तो इसमें प्याज, खीरा, टमाटर और सलाद का पत्ता शामिल होता है। यह खाने में भी काफी टेस्टी होती है। कमाल की बात यह है कि आप इसे कितना भी खा लें, आपका पेट नहीं भरेगा।
सलाद में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फाइबर,और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आपको सुबह-शाम इसका सेवन करना होगा।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना सलाद खानी चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को अपनी डाइट में सलाद जरूर शामिल करनी चाहिए क्योंकि सलाद आयरन का रिच सोर्स होती है और आयरन बॉडी में खून बनाने का काम करता है।
अगर आपका पेट आए दिन खराब रहता है, तो अपने खराब पेट को चकाचक रखने के लिए आपको फाइबर से भरपूर सलाद का सेवन करना चाहिए। फाइबर की खासियत यह है कि यह पेट को बढ़िया रखती है।
सलाद खाते समय आपको इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि इसे अधिक मात्रा में न खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। दिन में एक 1 से 2 कटोरी काफी होती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com