रोगों का दुश्मन है यह फूड, खाने से होते हैं कई फायदे


By Ashish Mishra26, Sep 2024 10:00 PMjagran.com

शरीर को हेल्दी रखना

अक्सर लोग शरीर को फिट रखने के लिए कई ऐसी चीजों की तलाश करते हैं, जो हेल्थ के लिए लाभकारी हो। आइए जानते हैं कि रोगों से बचने के लिए किस चीज का सेवन करना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

हेल्दी रहने के लिए खाएं यह 1 चीज

अक्सर लोग साबूदाना का सेवन करते हैं। इसे खाने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव दिखने लगते हैं। आप इसे व्रत में भी का सकते हैं।

साबूदाना में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।

पाचन को दुरुस्त रखना

पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को डाइट में साबूदाना शामिल करना चाहिए। इसे खाने से कब्ज जैसी समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही, आंत को भी हेल्दी रखने में मददगार है।

हड्डियों को मजबूत करना

साबूदाना में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं। इसे दूध के साथ खाने से गठिया की समस्या होने का खतरा कम हो जाता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए साबूदाना बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है। इसमें कार्ब्स की भी मात्रा होती है, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करती है।

वजन बढ़ाने में मददगार

साबूदाना में कार्ब्स होता है। इसका नियमित सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है। आप इसे ब्रेकफास्ट में या दूध के साथ खा सकते हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ