दुनियाभर में कैंसर के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। यह बीमारी कई बार मौत की वजह भी बन जाती है।
आपकी रसोई में शामिल खाने-पीने की कुछ चीजें भी कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं। जिसे लेकर आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
आज हम आपको ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें जरूरत से ज्यादा पकाने से कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।
आलू को जरूरत से ज्यादा पकाने से एक हानिकारक रसायन एक्रिलामाइड बनता है, जो कैंसर का कारण बन सकता है।
कैंसर से बचने के लिए आलू को पकाने के लिए हमेशा धीमी आंच का ही इस्तेमाल करें। इससे आपकी सेहत चकाचक रहेगी।
जब हम तेल को बार-बार गर्म करते हैं, तो उसमें हानिकारक कंपाउंड बन जाते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।
तेल को एक बार इस्तेमाल करने के बाद फेंक देना ही बेहतर है। तेल को दोबारा यूज करना चाहते हैं, तो इसे पहले अच्छे से छान लें और फिर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
मछली को जरूरत से ज्यादा या फिर हाई फ्लेम पर पकाने से हानिकारक रसायन निकलना शुरू हो जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
इन चीजों को जितना हो सके, जरूरत से ज्यादा पकाने से बचें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com