फिटकरी ऐसे लगाएं, नहीं आएगी शरीर से बदबू


By Farhan Khan26, Sep 2024 01:20 PMjagran.com

दुर्गंध आना

शरीर से आने वाली दुर्गंध कई लोगों के लिए एक बड़ी समस्या होती है। कई लोग इससे निपटने के लिए डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं।

फिटकरी का इस्तेमाल

आज हम आपको शरीर की बदबू से निपटने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल बताएंगे, जो काफी गुणकारी साबित हो सकता है।

एंटी-सेप्टिक गुण मौजूद

फिटकरी में एंटी-सेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जो बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं और इस तरह शरीर की बदबू भी दूर होती है।

ऐसे लगाएं फिटकरी

एक कटोरे में थोड़ा सा ठंडा पानी लें। इसमें फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा डालकर घुलने दें।

फिटकरी शरीर पर लगाएं

जब फिटकरी पूरी तरह से घुल जाए, तो इस घोल को रुई या कपड़े में डुबोकर शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं, जहां बदबू ज्यादा आती है।

बॉडी से आएगी खुशबू  

इसे कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से वॉश कर दें। इससे आपकी बॉडी से खुशबू आएगी।

फिटकरी का पेस्ट लगाएं

फिटकरी के पाउडर को थोड़े-से पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को उन हिस्सों पर लगाएं, जहां से दुर्गंध ज्यादा आती हो।

बॉडी धो लें

इसे भी कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। जब भी बॉडी से बदबू आए, आपको यही तरीका अपनाना है।

फिटकरी को इन तरीकों से इस्तेमाल करने से बदबू गायब हो जाएगी। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com