हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा चांद की तरह चमकता रहें लेकिन पॉल्यूशन, केमिकल यूज और उल्टा-सीधा खाने से चेहरे की रंगत पर बड़ा बुरा असर पड़ता है।
वहीं चेहरे पर काले दाग-धब्बे हमारे इंप्रेशन को कम करते हैं। महिला और पुरुष दोनों ही इस समस्या से जूझते हैं।
कई लोग चेहरे पर से काले धब्बे हटाने के लिए केमिकल वाले प्रोड्क्ट्स को यूज करते हैं। लेकिन कई मामलों में रिजल्ट जीरो आता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें गुड बाय कहने से चेहरे से काले दाग-धब्बे गायब हो सकते हैं।
अगर ब्लड शुगर लेवल ठीक हैं, तो स्किन ग्लो करती है। इसके लिए आपको डायबिटीज को कंट्रोल करना होगा। चेहरा भी एकदम साफ हो जाएगा।
किसी पार्टी में से आने के बाद चेहरा अच्छी तरह से साफ कर लें। इससे चेहरे से काले दाग-धब्बे एकदम गायब हो जाएंगे।
अगर आप अपने डेली रूटीन में दवाइयों का सेवन ज्यादा करते हैं, तो इससे चेहरे पर दाने, मुंहासे और ब्लैक स्पॉट की समस्या होने लगती है।
स्किन को सूरज की तेज रोशनी से बचाएं क्योंकि चेहरे की स्किन सबसे ज्यादा सॉफ्ट होती है, जो धूप के संपर्क में आने से जलने लगती है। इससे स्किन पर काले दाग-धब्बे होने लगते हैं।
इन आदतों से आप चेहरे पर होने वाले काले दाग-धब्बे से बचा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com