अमरूद को भूनकर खाने से क्या फायदे हैं?


By Amrendra Kumar Yadav18, Jul 2024 08:00 AMjagran.com

अमरूद है बहुत फायदेमंद

अमरूद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, कैल्शियम, फास्फोरस, कॉपर, जिंक आदि तत्व पाए जाते हैं।

अमरूद भूनकर खाना

अमरूद को नमक लगाकर लोग स्वाद से खाते हैं। वहीं, भूनकर भी इसका सेवन किया जाता है। भुने हुए अमरूद का सेवन करने से स्वास्थ्य को बहुत लाभ मिलते हैं।

डायबिटीज की समस्या से राहत

अमरूद में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जो डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है नियंत्रित

अमरूद में पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करते हैं। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी बूस्टर का करता है काम

भुना हुआ अमरूद खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है।

कब्ज की समस्या से राहत

अमरूद में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं दुरुस्त रहती हैं और कब्ज, गैस की समस्या से राहत मिलती है।

ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित

भुने हुए अमरूद का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को भुना हुआ अमरूद खाने की सलाह दी जाती है।

सर्दी-खांसी से राहत

भुना हुआ अमरूद खाने से सर्दी-खांसी की समस्या से राहत मिलती है। इसके सेवन से कफ से राहत मिलती है। इसके साथ ही एलर्जी से राहत मिलती है।

भुना हुआ अमरूद खाने से सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM