खाली पेट लहसुन की एक कली चबाने से क्या होता है?


By Farhan Khan29, Jul 2024 12:34 PMjagran.com

लहसुन में होते हैं ये पोषक तत्व

लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, जिंक और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।

लंबे समय तक रहते हैं हेल्दी

खाने की हर डिश में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। जो स्वाद के साथ-साथ आपको लंबे समय तक हेल्दी भी रखता है।

लहसुन की 1 कली चबाने से क्या होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप खाली पेट लहसुन की एक कली चबाते हैं, तो इससे क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

दिल के लिए फायदेमंद

लहसुन में कुछ ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत का ख्याल रखते हैं। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी कम हो जाता है।

सूजन में आराम

लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में रोज लहसुन की 1 कली चबाने से आर्थराइटिस जैसी बीमारियों की वजह से होने वाली सूजन में आराम मिलता है।

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

लहसुन में एलिसिन नामक पोषक तत्व पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। हाई बीपी के मरीजों को रोजाना खाली पेट लहसुन की 1 कली जरूर चबानी चाहिए।

खांसी-जुकाम में तुरंत राहत

लहसुन में मौजूद विटामिन-सी और बी-6 इम्यूनिटी मजबूत बनाते हैं। ऐसे में अगर आप खाली पेट लहसुन की 1 कली चबाते हैं, तो इससे खांसी-जुकाम में तुरंत राहत मिलेगी।

सेक्सुअल हेल्थ होती है अच्छी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खाली पेट लहसुन की 1 कली चबाने से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ भी काफी अच्छी होती है।

इन बीमारियों से निजात पाने के लिए रोज खाली पेट लहसुन की 1 कली जरूर चबाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com