अक्सर लोग जिम्मेदारियों के बोझ और अपनों का ख्याल रखते-रखते खुद का ख्याल रखना भूल जाते हैं और इस वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं।
आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में खुद का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। सेल्फ केयर करने से शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। इसके साथ ही मानसिक रूप से भी स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
सेल्फ केयर के लिए कुछ आदतों को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाने से फिजिकली और मेंटली मजबूत रहेंगे।
हर रोज एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से वजन नियंत्रित रहता है और स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
इसके लिए स्विमिंग, डांसिग भी कर सकते हैं। इसके अलावा जिम और आउटडोर एक्सरसाइज में भी शामिल हो सकते हैं। इन एक्टिविटीज को करने से मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त रहती है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी होती है। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। नींद की कमी से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बैलेंस डाइट का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिनसे सभी पोषक तत्वों की पूर्ति हो।
शरीर के लिए समय-समय पर बॉडी चेक-अप करना बहुत जरूरी होता है। इससे यदि कोई बीमारी है तो शुरुआत में ही पता चल जाता है और इसका इलाज संभव होता है।
सेल्फ केयर के लिए इन टिप्स का पालन करना जरूरी होता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com