शरीर को निरोग रखने का सीधा सा फॉर्मूला है कि आपको अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना है। इन चीजों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपको निरोग रखने का काम करते हैं।
रागी इन्हीं हेल्दी चीजों में शामिल है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना रागी की रोटी खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
रागी में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-बी, ग्लूटेन-मुक्त, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में आपको रोज रागी रोटी खानी चाहिए।
जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को रोजाना डाइट में रागी की रोटी शामिल करनी चाहिए। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करने काम करता है।
रागी की रोटी कैल्शियम से भरपूर होती है और कैल्शियम आपकी हड्डियों का खास ख्याल रखता है। ऐसे में आपको रोजाना रागी की रोटी खानी चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।
जो लोग रोजाना रागी की रोटी खाते हैं, तो इससे उनका पेट चकाचक हो सकता है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट का खास ख्याल रखता है। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए रागी की रोटी का सेवन किया जा सकता है। यह रोटी पोटेशियम का रिच सोर्स होती है।
हालांकि, आपको रागी की रोटी खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे लिमिट में खाएं। रागी की रोटी अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com