हफ्ते में 3 बार अनार खाने से शरीर को होंगे ये गजब के फायदे


By Farhan Khan05, Aug 2025 06:00 AMjagran.com

अनार होता है हेल्दी

अनार दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं। यह खाने में भी उतने ही टेस्टी होते हैं। अनार पोषक तत्वों को भंडार होता है। डॉक्टर भी रोजाना यह फल खाने की सलाह देते हैं।

अनार खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप हफ्ते में 3 बार अनार खाते हैं, तो इससे सेहत को कौन-से गजब के फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

अनार में मौजूद पोषक तत्व

अनार में विटामिन-सी, विटामिन-के, फोलेट, पोटेशियम, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर को निरोग रखने का काम करता है।

पेट रहेगा चकाचक

जो लोग हफ्ते में 3 बार अनार खाते हैं, तो इससे उनका पेट एकदम बढ़िया रहता है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट को चकाचक रखने का काम करता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आप अनार का सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन-सी से भरपूर होता है।

आंखें रहेंगी हेल्दी

आंखों को हेल्दी रखने के लिए आपको हफ्ते में 3 बार अनार खाना चाहिए। अनार में विटामिन-ए होता है और विटामिन-ए आंखों के लिए बेस्ट होता है।

हड्डियों के लिए बेस्ट

अगर आपकी हड्डियां समय से पहले वीक हो रही है, तो इसके लिए विटामिन-के से भरपूर अनार का सेवन किया जा सकता है। विटामिन-के हड्डियों के लिए अच्छा होता है।

अनार ज्यादा न खाएं

हालांकि आपको अनार खाते समय इसकी मात्रा का खास ख्याल रखना चाहिए। ज्यादा अनार खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। पेट में दर्द हो सकता है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com