सदाबहार के फूल दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही औषधीय गुणों से भरपूर भी होते हैं। यह एक ऐसा पौधा है, जिसके पत्ते और फूल, दोनों ही आयुर्वेदिक औषधि का बड़ा स्त्रोत होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सदाबहार के फूल खाते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
सदाबहार के फूलों में एल्कालॉइड, एजमेलीसीन, विन्क्रिस्टिन, और सरपेन्टीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने से लेकर दिल को हेल्दी रखने का काम करते हैं।
अगर आप सदाबहार के फूल की चाय या इसका पाउडर खाते हैं, तो इसका आप शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। इसमें विंकामाइन होता है और विंकामाइन शुगर लेवल के लिए बेस्ट होता है।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आप सदाबहार का फूल का सेवन कर सकते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं।
सदाबहार के फूलों में बीपी कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आपका बीपी अक्सर हाई रहता है, तो इसके लिए आपको सदाबहार के फूल खाने चाहिए।
सदाबहार के फूलों से बना काढ़ा पीने से आपको पेट की समस्याओं जैसे गैस, अपच और कब्ज आदि से राहत मिल सकती है। इसमें पाचन को अच्छा रखने वाले गुण पाए जाते हैं।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com