सर्दियों में सरसों का साग खाने से होते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे


By Ashish Mishra02, Dec 2024 10:00 PMjagran.com

सरसों का साग

अक्सर लोग सर्दी के मौसम में साग खाना पसंद करते हैं। इससे शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं। आइए जानते हैं कि सरसों का साग खाने से क्या फायदे होते हैं?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

सरसों के साग में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और कई विटामिन्स पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं।

वजन को कम करना

सरसों के साग में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और वजन भी कम होने लगता है। मोटापे से बचने के लिए डाइट में इस साग को शामिल करें।

हार्ट को हेल्दी रखना

सरसों के साग में फोलेट होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसे खाने बैड कोलेस्ट्रॉल कम और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

हड्डियों के लिए लाभकारी

सरसों के साग में कैल्शियम और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इस साग को खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं और जोड़ों में होने वाले दर्द से भी राहत मिलता है।

पाचन को दुरुस्त करना

सरसों के साग में फाइबर की मात्रा होती है, जो पाचन को दुरुस्त करने में मददगार है। सर्दियों में सरसों का साग खाने से पाचन शक्ति बढ़ने लगती है।

विषाक्त पदार्थों को बाहर करना

सरसों के साग में सल्फर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह साग शरीर को कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ