सर्दियों में मुलेठी किस रोग की दवा है?


By Farhan Khan09, Jan 2024 04:22 PMjagran.com

मुलेठी

मुलेठी में मौजूद गुण शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए गुणकारी है।

मुलेठी के फायदे

मुलेठी में ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपको कई तरह की खतरनाक बीमारियों से बचा सकते हैं। ऐसे में आइए इसके फायदे के बारे में जानते हैं।

इम्यून सिस्टम स्ट्रांग

मुलेठी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप मुलेठी की चाय पी सकते हैं।

पाचन तंत्र के लिए लाभदायक

मुलेठी पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह कब्ज, पेट में जलन और सूजन की समस्या को कम करने में सहायक माना जाता है। अगर आप भी इन्हीं परेशानियों से जूझ रहे हैं तो मुलेठी जरूर खाएं।

खांसी को कम करने में मददगार

सर्दियों के मौसम में खांसी की समस्या आम है, इससे राहत पाने के लिए आप मुलेठी के टुकड़े को चूस सकते हैं। ये खांसी से राहत दिलाने में मददगार है।

हिचकियों से राहत  

हिचकियों से राहत पाने के लिए आप मुलेठी के टुकड़े को कैंडी की तरह चूस सकते हैं। यह हिचकियों को दूर करने में मददगार है।

बालों के लिए हेल्दी

मुलेठी बालों को मजबूत बनाने के लिए भी गुणकारी माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आप बालों को सुंदर और घना बना सकते हैं। इसके लिए मुलेठी पाउडर पानी में भिगो लें, और इसे स्कैल्प पर लगाएं।

चबाएं

सर्दी में खांसी मिटाने के लिए मुलेठी की जड़ जबरदस्त घरेलू उपाय है। इसके लिए आप मुलेठी की जड़ कच्ची चबा सकते हैं। मुलेठी की जड़ चबाने से खांसी व गले के दर्द से तुरंत आराम मिलता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com