आयुर्वेद की दुनिया में जड़ी बूटियों का अपना एक अहम रोल है। ये पोषक तत्वों का भंडार होती हैं, जो हमारे शरीर को निरोग रखने का काम करती है। इन्हीं,जड़ी बूटियों में मुलेठी भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप मुलेठी का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या लाभ हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
मुलेठी में कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, फ्लेवोनोइड्स, टैनिन, अमीनो एसिड, एसेंशियल ऑयल, और ग्लाइसीराइज़िन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको मुलेठी का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद पोटेशियम दिल का ख्याल रखने का काम करता है।
जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को रोजाना मुलेठी का सेवन करना चाहिए। इसमें आयरन पाया जाता है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है।
मुलेठी कैल्शियम का रिच सोर्स होती है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में मुलेठी शामिल करनी चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।
अगर आप मुलेठी का सेवन करते हैं, तो इससे गले की खराश, खांसी और बलगम को साफ करने में मदद मिल सकती है क्योकि इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको खांसी से निजात दिला सकते हैं।
हालांकि, आपको मुलेठी का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com