अक्सर लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर शरीर कमजोर होने लगता है। आइए जानते हैं कि किस फल का सेवन करने से शरीर हेल्दी रहता है?
अगर आप हमेशा हेल्दी रहना चाहते हैं तो खानपान पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए डाइट में विटामिन और प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते है।
शहतूत पाचन के लिए फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र में होने वाले सूजन को भी कम करने में मदद करता है। शहतूत का सेवन करने से गैस और कब्ज जैसी समस्या भी ठीक होने लगती है।
शहतूत में विटामिन-ए पाया जाता है। इसे खाना से आंख की रोशनी बरकरार रहती है। इसके साथ ही आंख से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में भी मददगार है।
शहतूत खाने से रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है। इसमें आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
शहतूत में मैंगनीज और जिंक पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी भी होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।
शहतूत में एंथोसायनिन पाया जाता है। यह कैंसर कोशिकाओं को शरीर से दूर रखने में मदद करता है। अगर आप शहतूत का सेवन करते हैं तो कैंसर होने का खतरा कम होता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ