मोरिंगा का पत्ता खाने से शरीर में दिखते हैं ये 5 बदलाव


By Ashish Mishra21, Feb 2025 03:04 PMjagran.com

मोरिंगा का पत्ता खाना

अक्सर लोग मोरिंगा का पत्ता खाना पसंद करते हैं। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि मोरिंगा के पत्ते का सेवन करने से शरीर में क्या बदलाव दिखते हैं?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे सेहत को कई फायदे होते हैं।

मोरिंगा के पत्ते में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, बी, सी, डी, ई, कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

मोरिंगा के पत्ते में पाए जाने वाले पोषक तत्व पाचन तंत्र के मजबूत करने में मदद करते हैं। इसे खाने से कब्ज, सूजन, गैस की समस्या से छुटकारा मिलने लगता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करना

इन मरीजों के लिए मोरिंगा का पत्ता रामबाण होता है। इस पत्ते को खाने से डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है। इसके साथ ही, खून की मात्रा भी बनी रहती है।

हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार

मोरिंगा का पत्ता बैड कोलेस्ट्रॉल कम और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करना

मोरिंगा पत्ते में विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसे खाने से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है।

स्किन को हेल्दी रखना

मोरिंगा पत्ते में विटामिन-ई होता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। रोजाना मोरिंगा पत्ता खाने से चेहरे पर चमक आने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ