फलों के राजा आम का सेवन अधिकतर गर्मियों में किया जाता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि आम के पत्ते के उपयोग से कौन से फायदे होते हैं?
आम की पत्तियों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए, विटामिन-बी और विटामिन-सी पाया जाता है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है।
इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका उपयोग कई तरह की बीमारियों के इलाज में किया जाता है। इससे सेहत को कई फायदे होते हैं।
आम के पत्ते में रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने की क्षमता होती है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होने लगता है।
आम की पत्तियों में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन-ए भी होता है, जो बालों को सफेद होने से बचाने में मदद करते हैं।
आम के फल में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसे डायबिटीज के मरीज ज्यादा मात्रा में नहीं खा सकते हैं। हालांकि, इसके पत्ते का उपयोग करने से डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है।
आम की पत्तियों को उबालकर उससे स्नान करें या उससे चाय बनाकर पीने से बचैनी दूर होने लगती है। इससे दिमाग भी हेल्दी रहता है।
आम के पत्ते में कैंसर के जोखिम को कम करने के गुण होते हैं। यह मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने और लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ