कोदो खाने के क्या फायदे हैं?


By Farhan Khan25, Feb 2025 04:00 PMjagran.com

कोदो सेहत के लिए होता है गुणकारी

सभी तरह के मिलेट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। कोदो भी अपने औषधीय गुणों की वजह से हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है।

कोदो में मौजूद पोषक तत्व

कोदो में प्रोटीन, फाइबर नियासिन, बी सिक्स, फोलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे कई सारे मिनरल्स पाए जाते हैं।  

कोदो खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप कोदो अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।        

पेट के दर्द की समस्या से राहत

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि कोदो का सेवन करने से पेट के दर्द की समस्या से राहत मिल सकती है। आपको भी सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज में रामबाण है कोदो

अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो आपको डाइट में कोदो जरूर शामिल करना चाहिए। यह आपको लिए काफी न्यूट्रीशनल साबित होगा।

पाचन रहता है दुरुस्त

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों का पाचन खराब रहता है, उनके लिए कोदो किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है।      

कोदो सीमित मात्रा में खाएं  

हालांकि, आपको कोदो का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपको उल्टी या बुखार हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com