कंटोला की सब्जी खाने से शरीर को होंगे ये फायदे


By Farhan Khan30, Oct 2025 01:23 PMjagran.com

कंटोला की सब्जी खाना

सब्जियां हमारी सेहत के लिए हमेशा से ही लाभकारी साबित मानी गई है। ये बड़े से बड़ा रोग ठीक करने में कारगर मानी जाती है। आपको रोजाना सब्जियां खानी चाहिए। इसमें कंटोला की सब्जी भी शामिल है।

कंटोला की सब्जी खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना कंटोला की सब्जी खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

कंटोला की सब्जी में मौजूद पोषक तत्व

कंटोला की सब्जी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, आयरन, कैल्शियम, जिंक, फाइबर, पोटेशियम, फ्लेवोनोइड्स, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए कंटोला की सब्जी का सेवन किया जा सकता है। इस सब्जी में पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।

पेट रहेगा चकाचक

अगर आपका पेट अक्सर खराब रहता है, तो ऐसे में आप अपने पेट को चकाचक रखने के लिए आपको कंटोला की सब्जी खानी चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर पेट को अच्छा रखता है।

खून की कमी होगी पूरी

कंटोला की सब्जी में आयरन पाया जाता है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है। आपको रोजाना कंटोला की सब्जी खानी चाहिए।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको डाइट में कंटोला की सब्जी शामिल करनी चाहिए। यह विटामिन-सी का रिच सोर्स होती है।

कंटोला की सब्जी लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको कंटोला की सब्जी खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इस सब्जी को लिमिट में खाएं। अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com