यह फल खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। काफल अक्सर पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा पाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस फल को खाने से क्या फायदे होते हैं?
इसमें विटामिन, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-हेलमिंथिक गुण पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व हेल्थ के लिए लाभकारी होते हैं।
इस फल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से से सेहत को कई फायदे होते हैं। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करने में मदद करता है।
काफल का सेवन करना पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, एसिडिटी और कब्ज की समस्या भी छुटकारा मिलता है। इसका सेवन चूर्ण या जूस के रूप में भी कर सकते हैं।
आज के समय में कई लोग सिर दर्द की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों के काफल बेहद लाभकारी हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स गुण सिर दर्द से राहत दिलाते हैं।
दांत में दर्द होने पर काफल के चूर्ण को सिरके में मिलाकर लगाने से दर्द से राहत मिलता है। इसके अलावा, इसकी छाल को भी चबा सकते हैं।
कई लोगों को मसालेदार चीजें खाने की वजन से पेट में दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसी स्थिति में काफल में 1 चुटकी नमक मिलाकर खा लें। इससे गैस और पेट में दर्द की समस्या दूर होने लगती है।
काफल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल जैसे गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होने लगती ह। इसे काली मिर्च में मिलाकर खाने से खांसी की परेशानी भी दूर होती है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ