आज की लाइफस्टाइल में कुछ लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। तो वहीं कुछ ऐसे भी है, जो दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में आप इस तरह से गुड़ और घी खा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
डॉ. दीक्षा भवसार सावलिया, जो एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। इनके अनुसार एक टीस्पून देसी घी लें। इसमें चार से पांच ग्राम गुड़ मिलाएं।
फिर इसे खा लें। दो हफ्ते तक लगातार इसका सेवन करना है। आप चाहें तो इसकी मात्रा बढ़ा भी सकते हैं।
इसे आप खाने के साथ या खाने के बाद खा सकते हैं। ये दोनों ही तरीकों से ये फायदा ही पहुंचाएगा।
वजन बढ़ाने में भैंस का घी ज्यादा असरदार होता है, लेकिन शुरुआत में गाय का घी ही इस्तेमाल करें।
घी नेचुरल तरीके से वजन बढ़ाता है। घी की तासीर ठंडी होती है और ये वात और पित्त दोष दूर करने का काम करता है।
गुड़ भी वात और पित्त दोष शांत करता है। गुड़ खाने से हार्ट हेल्दी रहता है। इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
इस तरह से गुड़ और घी का सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com