औषधि की दुनियां में कई ऐसी जड़ी-बूटियां मौजूद है, जो आपके शरीर को निरोग रखने का काम करती है। हड़जोड़ इन्हीं में से एक है। यह स्वाद में हल्का मीठा, कड़वा और तीखा होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप हड़जोड़ का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हड़जोड़ में फिनोल, टैनिन, कैरोटीनॉयड, विटामिन-सी, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।
बदलते मौसम में अक्सर हमारा पेट खराब हो ही जाता है। अपने पेट को चकाचक रखने के लिए आप हड़जोड़ का सेवन कर सकते हैं। इसमें पेट को अच्छा रखने वाले गुण होते हैं।
अगर आप अपने हाथ-पैरों की सूजन को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हड़जोड़ का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम कर सकते हैं।
जो लोग रोजाना हड़जोड़ खाते हैं। इससे उन लोगों की हड्डियां जड़ तक मजबूत हो सकती है। इसमें कैल्शियम होता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए बेस्ट माना जाता है।
हड़जोड़ में विटामिन सी पाया जाता है और विटामिन-सी आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने का काम करता है। वीक इम्यूनिटी के लिए यह जड़ी-बूटी किसी अमृत से कम नहीं।
आप हड़जोड़ को अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप इसका पाउडर बनाकर खा सकते हैं या ड्रिंक के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com