हर उम्र की लड़की को मेकअप करना पसंद होता है। इसमें से लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसके इस्तेमाल से लुक पूरा बदल जाता है।
दरअसल, कई बार बड़ों की देखा-देखी घर की बच्चियां भी लिपस्टिक लगाने लगती है। ऐसे में छोटी बच्चियों को भी लिपस्टिक लगाना पसंद आने लगता है।
बच्चों के लिए लिपस्टिक नुकसानदायक हो सकता है। इसमें मौजूद हानिकारक तत्व बच्चों की नाजुक त्वचा को खराब कर सकता है। आइए जानते हैं इसके भारी नुकसान।
बच्चों को लिपस्टिक की खुशबू और रंगों से एलर्जी हो सकती है, जिससे होंठ सूज सकते हैं या छाले भी हो सकते हैं।
बच्चे अक्सर लिपस्टिक लगे होंठ चाटते हैं, जिससे लिपस्टिक के जरिए केमिकल्स शरीर में जा सकते हैं।
लगातार केमिकल्स के संपर्क में आने से बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है।
कुछ लिपस्टिक में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर के हार्मोन संतुलन को बिगाड़ सकते हैं, जो बच्चों की ग्रोथ पर असर डालता है।
लिपस्टिक में मौजूद लेड जैसे तत्व होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे होंठ फटने व सूखने लगते हैं।
बच्चों को भूलकर भी लिपस्टिक न लगाने दें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva