फल हमारे लिए हमेशा से ही फायदेमंद रहे हैं क्योंकि ये स्वाद में मीठे होने के साथ-साथ पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। आपको निरोग रहने के लिए रोजाना फलों का सेवन करना चाहिए। इसमें अमरूद भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना अमरूद खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे मे विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अमरूद में विटामिन-सी, विटामिन-ए, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, लाइकोपीन, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आपको रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।
जिन लोगों का पेट अक्सर खराब होता रहता है। उन लोगों को अपनी डाइट में अमरूद शामिल करने चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और फाइबर पेट को अच्छा रखने का काम करता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको अमरूद का सेवन करना चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है।
आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। आंखों की रोशनी को बेहतर रखने के लिए अमरूद बेस्ट माना जाता है क्योंकि यह विटामिन-ए का रिच सोर्स होता है।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको रोजाना अमरूद खाने चाहिए। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
हालांकि, आपको अमरूद खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें आप लिमिट में खाएं। अमरूद अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com