इन बीमारियों से राहत के लिए जरूर खाएं गुड़ और भुने हुए चने


By Farhan Khan04, Nov 2025 03:39 PMjagran.com

गुड़ और भुने हुए चने खाना

शरीर को निरोग रखने का सीधा सा फार्मूला है कि आपको हेल्दी चीजों का सेवन करना है। अनहेल्दी चीजें अक्सर हमें बीमार कर देती है। इन हेल्दी चीजों में गुड़ और भुने हुए चने भी शामिल है।

गुड़ और भुने हुए चने खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना गुड़ और भुने हुए चने खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

गुड़ में पाए जाने वाले पोषक तत्व

गुड़ में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, जिंक, तांबा, मैंगनीज, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-बी12, फोलिक एसिड, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

भुने हुए चने में मौजूद पोषक तत्व

भुने हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, फोलेट, विटामिन- बी6, विटामिन-सी, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

दिल रहेगा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको गुड़ और भुने हुए चने खाने चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है।

खून की कमी होगी पूरी

गुड़ और भुने हुए चने दोनों में आयरन होता है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है। ऐसे में आपको रोजाना इनका सेवन करना चाहिए।      

शरीर को मिलेगी एनर्जी

जो लोग रोजाना गुड़ और भुने हुए चने खाते हैं, तो इससे उनके शरीर में एनर्जी कभी कम नहीं होती क्योंकि इन दोनों में भरपूर मात्रा में विटामिन-बी12 पाया जाता है।  

गुड़ और भुने हुए चने लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको गुड़ और भुने हुए चने खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com