गोखरू सेहत के लिए है खजाना, खाने से होते हैं बेमिसाल फायदे


By Ashish Mishra12, Mar 2025 05:30 AMjagran.com

गोखरू का सेवन

आयुर्वेद में इसका उपयोग जड़ी-बूटियों के रूप में किया जाता है। आइए जानते हैं कि गोखरू का सेवन करने से कौन से फायदे होते हैं?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

गोखरू में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम, नाइट्रेट, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

पथरी से बचाने में मददगार

ऐसा कहा जाता है कि गोखरू का सेवन करने से किडनी में पथरी होने की खतरा नहीं रहता है। इसके साथ ही, यूरिन में इंफेक्शन और जलन को भी कम करता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना

गोखरू ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें सैपोनिन होता है, जो हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरों को कम करने मदद करता है।

पाचन को दुरुस्त रखना

गोखरू का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इसे खाने से कब्ज और अपच जैसी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

जोड़ों के दर्द से राहत

अगर आप जोड़ों के दर्द का सामना कर रहे हैं, तो गोखरू का सेवन करें। इससे दर्द कम होने लगता है और गठिया से भी छुटकारा मिलता है।

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाना

गोखरू पुरुषों के हेल्थ के लिए रामबाण होता है। इसे खाने से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल बढ़ने लगता है। इसके साथ ही, प्रजनन क्षमता में भी सुधार होता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ