रमजान का महीना चल रहा है और कुछ ही दिनों बाद ईद का खास त्योहार है। ईद पर हर महिलाएं सबसे खूबसूरत दिखने की चाह रखती हैं। इसके लिए वह पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं।
ईद के लिए आपने कपड़े खरीद लिए हैं और अब हाथों की खूबसूरत को बढ़ाना चाहती हैं, तो इन मेहंदी डिजाइन्स को अपने हाथों पर जरूर लगाएं।
ईद पर हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ये फ्लावर डिजाइन मेहंदी ट्राई करें। ऐसी मेहंदी लुक में चार चांद लगा देती हैं।
अगर आप भरी-भरी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, तो ये खास डिजाइन आपके लिए ही है। इसे हाथों पर रचाकर आप ईद पर सबसे खूबसूरत नजर आएंगी।
अगर आप फ्रंट के साथ ही बैक मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो इस तरह की चेन डिजाइन और राउंड डिजाइन वाली मेहंदी ट्राई करें।
अगर आप भरी मेहंदी लगाना पसंद नहीं करती हैं और लुक को सिंपल रखना चाहती हैं, तो ऐसे मेहंदी डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं।
ईद के खास मौके पर फ्लोवर डिजाइन से हाथों की शोभा को बढ़ाना चाहती हैं, तो इस तरह के डिजाइन को कॉपी करके खूबसूरत दिखाई देंगी।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva & Instagram