लहसुन और शहद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इनमें पाये जाने वाले गुण सेहत को बहुत फायदा पहुंचाते हैं।
इन दोनों का सेवन साथ में करने पर स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में इन दोनों चीजों को साथ खाने की सलाह दी जाती है। इनके सेवन से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
लहसुन और शहद के सेवन से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं, इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
इन दोनों के सेवन से पाचन तंत्र सही रहती है, इनके सेवन से गैस, ब्लोटिंग, कब्ज आदि की शिकायत दूर होती है।
लहसुन और शहद के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है, जिससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम रहता है।
शहद और लहसुन का सेवन साथ में करने पर सर्दी-खांसी की शिकायत दूर होती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
इनको खाने का सही समय सुबह का है, सुबह खाने पर इनके गुण सही से मिल पाते हैं। इससे दिल की सेहत दुरुस्त रहती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com