हाथ से खाना खाने से कोसों दूर रहती हैं ये बीमारियां


By Farhan Khan26, Sep 2025 06:21 PMjagran.com

हाथ से खाना खाना

भारतीय संस्कृति में सदियों से हाथ से खाना खाने की परंपरा रही है। हालांकि आज के समय में कुछ खाना खाने के लिए चम्मच या अन्य चीजों का इस्तेमाल करते हैं।

हाथ से खाना खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप हाथ से खाना खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

पाचन रहेगा चकाचक

जो लोग आए दिन पाचन संबंधी परेशानियों से जूझते रहते हैं। उन लोगों को हाथ से खाना खाना चाहिए। इससे आपका पेट कुछ ही दिनों में अच्छा हो जाएगा।

शरीर को मिलेगी एनर्जी

अगर आप हाथ से खाते हैं, तो इससे आकाश, हवा , अग्नि, पानी और पृथ्वी तत्वों का बैलेंस बना रहता है। इसके चलते शरीर को एनर्जी मिलती है।

तन और मन रहेगा हेल्दी

जब आप हाथ से खाना खाते हैं, तो इस दौरान जरूरी एंजाइम मिल जाते हैं और जरूरी एंजाइम मिलने से आपका तन और मन दोनों हेल्दी रहते हैं। एक बार हाथ से खाना खाएं।

मांसपेशियों की एक्सरसाइज होना

हाथ से खाना खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती रहती है और मांसपेशियों की एक्सरसाइज होने से शरीर निरोग रहता है।

हाथों को साबुन से धोएं

अगर आप हाथ से खाना खा रहे हैं, तो ऐसे में इस बात का अच्छे से ख्याल रखें कि अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं। नहीं, तो आप बीमार हो सकते हैं।

खाना लिमिट में खाएं

हाथों को साबुन से धोने के अलावा इस बात का भी खासतौर से ख्याल रखें कि खाना लिमिट में ही खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com