सुबह के टाइम हमारे लिए बेहद अहम होता है। इस टाइम हम जिस चीज का भी सेवन करते हैं, तो उसका असर हमारे पूरे दिन पर पड़ता है। ऐसे में हमेशा हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से आपका शरीर निरोग रहेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
पपीता पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन, फोलेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर शरीर को निरोग रखने का काम करते हैं।
शरीर को अगर आप लंबे समय तक हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सब्जियों का जूस यानी खीरा, चुकंदर और टमाटर का जूस पीना चाहिए।
जो लोग रोजाना खाली पेट सौंफ के बीज का पानी पीते है, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से आपका वजन कम हो सकता है।
अगर आप रोजाना खाली पेट केला खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है क्योंकि इसमें पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन, और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।
खाली पेट भीगे हुए अंजीर खाने से आपकी हड्डियां जड़ से मजबूत हो सकती है। अंजीर विटामिन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, और तांबा जैसे पोषक तत्वों का रिच सोर्स होते हैं।
हालांकि आपको इन चीजों को खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन फूड्स को लिमिट में ही खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com