अंडे प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। रोजाना एक महीने तक अंडा खाने से शरीर में कई बदलाव नजर आ सकते हैं। आइए इसके फायदों के बारे में जानें।
अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। अगर आप रोजाना अंडा खाते हैं, तो शरीर में मसल्स तेजी से बनते हैं और बॉडी स्ट्रांग होती है।
अंडे में पाया जाने वाला कोलीन दिमाग के लिए बहुत जरूरी होता है। यह याददाश्त, फोकस और मूड को बेहतर बनाता है।
अंडे की जर्दी में ल्यूटिन और जीएक्सैंथिन नामक तत्व होते हैं जो आंखों की रोशनी को मजबूत करते हैं और उम्र से जुड़ी समस्याओं को कम करते हैं।
संतुलित मात्रा में अंडा खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह हार्ट को हेल्दी रखता है।
अंडे में मौजूद विटामिन B12 और आयरन शरीर को एनर्जी देते हैं। दिनभर थकान या कमजोरी महसूस नहीं होती।
अंडा खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती क्योंकि यह हाई प्रोटीन फूड है। इससे ओवरईटिंग रुकती है और वजन नियंत्रित रहता है।
अंडे में मौजूद बायोटिन और विटामिन D स्किन और बालों को पोषण देते हैं। इसके नियमित सेवन से त्वचा ग्लो करती है और बाल चमकदार बनते हैं।
रोजाना दिन में 1–2 उबले अंडे खाना सबसे हेल्दी ऑप्शन है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva