काली-घनी आइब्रो आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। ऐसे में अगर आप भी अपनी पतली आइब्रो को काली और घनी बनाना चाहते हैं, तो इन घरेलू उपायों को आजमाएं।
नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड्स हेयर ग्रोथ को बढ़ाते हैं। रात में सोने से पहले हल्के हाथों से भौंहों पर मसाज करें और रातभर लगा रहने दें।
प्याज में सल्फर होता है जो हेयर फॉल रोकता है और नई बालों की वृद्धि को बढ़ाता है। आइब्रो पर प्याज का रस कॉटन से लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
नींबू में विटामिन C होता है जो बालों के पोर्स को एक्टिव करता है। इसे हल्के से रगड़ें और 10 मिनट बाद धो लें।
कैस्टर ऑयल आइब्रो को घना करने का सबसे असरदार घरेलू उपाय है। रात में रोजाना लगाएं और कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आएगा।
एलोवेरा बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और टूटने से रोकता है। रोजाना थोड़ा जेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
अंडे का सफेद भाग प्रोटीन से भरपूर होता है जो हेयर ग्रोथ को बूस्ट करता है। इसे 15 मिनट तक भौंहों पर लगाकर सूखने दें और फिर धो लें।
विटामिन E बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। कैप्सूल काटकर तेल निकालें और रोज रात को आइब्रो पर लगाएं।
पतली आइब्रो को घना बनाने के लिए इन नुस्खों को अपनाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva