वजन घटाने से लेकर आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है पत्ता गोभी का सेवन


By Saloni Upadhyay07, Dec 2022 02:44 PMjagran.com

पत्ता गोभी के सेवन से मिलते हैं ये 6 फायदे

इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से कई रोगों को दूर करने में मदद करते हैं।

आंखों की रोशनी

पत्ता गोभी में बीटा कैरोटीन और अन्य विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है।

इम्युनिटी

पत्ता गोभी में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार है।

वजन

पत्ता गोभी में काफी कम मात्रा में कैलोरी होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से भूख कम लगती है।

स्किन

पत्ता गोभी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए सहायक होते हैं। इसे नियमित रूप से खाने से चेहरे पर निखार आता है।

कब्ज

पत्ता गोभी में ज्यादा रेशे होने की वजह से पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में फायदेमंद है। इसे खाने से कब्ज की शिकायत दूर हो सकती है।

मांसपेशियां

स्वस्थ मांसपेशियों के लिए आप डेली डाइट में पत्ता गोभी सीमित मात्रा में शामिल कर सकते हैं।