शतावरी का सेवन करने से महिलाओं को होंगे ये फायदे


By Farhan Khan01, Dec 2025 01:04 PMjagran.com

शतावरी होती है हेल्दी

आयुर्वेद की दुनिया में जड़ी-बूटियों का अपना एक अहम रोल है। ये बड़े से बड़े रोग को ठीक करने में कारगर मानी जाती है। शतावरी इन्हीं, जड़ी-बूटियों में से एक है। यह सेहत का खास ख्याल रखती है।

महिलाएं के लिए फायदेमंद है शतावरी

आज हम आपको बताएंगे कि अगर महिलाएं शतावरी का सेवन करती हैं, तो इससे उन्हें क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

शतावरी में मौजूद पोषक तत्व

शतावरी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, फोलेट, सेलेनियम, तांबा, मैंगनीज, पोटेशियम, आयरन, फास्फोरस, जिंक, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।

खून की कमी होगी पूरी

महिलाएं अगर अपनी डाइट में शतावरी शामिल करती हैं, तो इससे उनके शरीर में खून की कमी पूरी हो सकती है। इसमें आयरन होता है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।

दिल रहता है हेल्दी

शतावरी में पोटेशियम होता है और पोटेशियम आपके दिल का ख्याल रखता है, तो ऐसे में महिलाओं को रोजाना अपनी डाइट में शतावरी जरूर शामिल करनी चाहिए।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

जिन महिलाओं की इम्यूनिटी अक्सर वीक हो जाती है। उन महिलाओं को रोजाना शतावरी का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

आंखें रहती है निरोग

आज के इस डिजिटल युग में आंखों को निरोग रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। शतावरी में विटामिन-ए होता है और विटामिन-ए आंखों के लिए बेस्ट माना जाता है।  

शतावरी लिमिट में खाएं

हालांकि, महिलाओं को शतावरी का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको इसे लिमिट में खाना चाहिए। अधिक मात्रा में इसका सेवन से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com