शरीर को लंबे समय तक सेहतमंद रखने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद ही काफी नहीं है। आप किस पोजीशन में सो रहे हैं। गलत पोजीशन में सोने से अक्सर परेशानी होने लगती है। इसी में पेट के बल सोना भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप पेट के बल सोते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
पेट के बल सोने में बेशक आपको सोने में मजा आता हो, लेकिन सच तो यह है कि इस पोजीशन में सोने से आपकी पीठ और गर्दन में भयंकर दर्द हो सकता है। आपको आज ही पेट के बल सोना छोड़ देना चाहिए।
पेट के बल सोने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपकी स्पाइन पर असर पड़ता है और स्पाइन पर असर पड़ने से आपको रीढ़ की हड्डी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। यह सेहत के लिए ठीक नहीं।
जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। उन लोगों को पेट के बल सोने से बचना चाहिए क्योंकि पेट के बल सोने से पाचन तंत्र पर बेहद नेगेटिव असर पड़ सकता है।
जब हम पेट के बल सोते हैं, तो इससे चेहरा तकिए से चिपका रहता है, जिससे स्किन पर बार-बार रगड़ होती है और चेहरे पर झुर्रियां जल्दी आ सकती हैं। इससे आप बूढ़े नजर आ सकते हैं।
मेडिकल भाषा में बात करें, तो गर्भावस्था के दौरान पेट के बल सोना बिल्कुल भी सेफ नहीं माना जाता। इससे मां और बच्चे दोनों को सेहत को भयंकर नुकसान हो सकता है।
अगर आप इन सभी परेशानियों से राहत पाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको पेट के बल सोने की बजाय आपको बाईं ओर करवट लेकर सोना चाहिए। इससे आपका शरीर निरोग रह सकता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com