1 चुटकी हींग का ऐसे करें इस्तेमाल, होंगे अनगिनत फायदे


By Ashish Mishra15, Sep 2024 04:37 PMjagran.com

हींग का सेवन

अक्सर खाना बनाने या पाचन को बेहतर करने में हींग का उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं कि हींग का सेवन करने से क्या फायदे होते हैं?

हींग में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फ़ाइबर, वसा, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये तत्व सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।

हींग खाने के फायदे

कई परेशानियों को दूर करने के लिए हींग का सेवन किया जाता है। यह सेहत के लिए रामबाण होता है। इसे खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं।

ब्लड प्रेशर को कम करना

हींग के ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी परेशानियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

सिर दर्द से राहत

हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। हींग का सेवन करने से सिरदर्द में राहत मिलती है।

पाचन को बेहतर करना

हींग का सेवन करने से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होने लगती हैं। इसे खाने से मल त्याग करने में भी आसानी होती है।

अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद

हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरस और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसे गुनगुने पानी में घोल बनाकर पीने से अस्थमा की समस्या दूर होने लगती है।

हींग का इस्तेमाल कैसे करें

गुनगुने पानी में 1 चुटकी हींग मिलाकर घोल बना लें। इसके बाद इसे पी लें। ऐसा करने से शरीर में होने वाली इन परेशानियों से छुटकारा मिलने लगेगा।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ