उत्तराखंड खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यहां लोग नैनीताल, मुनस्यारी और मसूरी जैसे हिल स्टेशन पर आते हैं।
अगर आप नैनीताल आने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको मुक्तेश्वर जरूर जाना चाहिए। यहां की खूबसूरत जगहों के बारे में जानें।
मुक्तेश्वर में आपको मुक्तेश्वर महादेव मंदिर जरूर देखना चाहिए। इस मंदिर का निर्माण करीब 350 वर्ष पूर्व कराया गया था।
मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित चौली की जाली की चट्टान की अनेक मान्यताएं हैं।
यहां से नजर आने वाली घाटी और हिमालय का विहंगम दृश्य पर्यटकों का मन मोह लेता है।
मुक्तेश्वर आने वाले पर्यटक भालू गाड़ झरना के पास जरूर जाएं। बांज व बुरांश से घिरे घने और साथ में बहती नदी ट्रैक को और खूबसूरत बना देती है।
शीतला हिल स्टेशन प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक जगहों का मिश्रण है। यह क्षेत्र कई औपनिवेशिक शैली के बंगलों से सुसज्जित है।
यहां आपको हिमालय की शानदार चोटियां दिख जाएंगी। आप यहां ट्रैकिंग और बर्ड वाचिंग का भी मजा ले सकते हैं।
जीवन में एक बार मुक्तेश्वर जरूर जाए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com