गर्मियों में सेहत का विशेष ध्यान रखना होता है। इस मौसम में कई तरह की परेशानियां जैसे-गैस, अपच आदि की शिकायत होती है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना होता है।
गर्मियों में गुलकंद का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है और कई परेशानियों से भी आराम मिलता है।
गुलकंद गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जाता है। गर्मियों में रोजाना इसका सेवन करने से शरीर कको बहुत लाभ मिलते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग पाचन संबंधी परेशानियों जैसे- गैस, अपच, एसिडिटी की शिकायत होती है। इससे बचाव के लिए रोजाना 1 चम्मच गुलकंद का सेवन करें।
वहीं, गुलकंद आंखों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। गर्मियों में चलने वाली लू से कई बार आंखों में जलन की समस्या होती है। ऐसे में इसका सेवन आंखों के लिए लाभकारी होता है।
रोजाना 1 चम्मच गुलकंद का सेवन करने से स्लीप क्वालिटी में सुधार होता है। इसके सेवन से दिमाग की नसों को आराम मिलता है और अच्छी नींद आती है।
वहीं, जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत होती है, उन्हें गुलकंद का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में गुलकंद का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या से राहत मिलती है।
गर्मियों में गुलकंद का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी के कारण पेट तथा सीने में होने वाली जलन से भी राहत मिलती है।
गुलकंद का सेवन करने से शरीर को बहुत लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com