तेजी से पिघलेगी पेट की चर्बी, पिएं ये 4 जूस


By Shradha Upadhyay05, Jun 2024 11:00 PMjagran.com

फिटनेस है जरूरी

ये बात तो हम सभी जानते हैं कि स्वास्थ्य ही धन है। और स्वस्थ रहने के लिए फिट रहना बेहद जरूरी होता है। जिसके लिए हमें अच्छा खानपान और लाइफस्टाइल को सुधारना पड़ता है।

वेट लॉस टिप्स

वही बढ़ता मोटापा आजकल के समय में आम समस्या बन चुकी है। जिसके चलते हम तरह-तरह के वर्कआउट, वेट लॉस ड्रिंक और डाइट लेते हैं।

वेट लॉस ड्रिंक्स

ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे वेट लॉस ड्रिंक्स। जिनको पीकर आप तेजी से अपना बेली फैट घटा सकती हैं।

आंवला का जूस

विटामिन-सी युक्त आंवला वेट लॉस करने के लिए बेस्ट ड्रिंक है। यह पाचन में सुधार करके मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग बनाता है।

पालक का जूस

पालक का जूस भी बेली फैट कम करने में मदद करता है। इसमें आप अदरक और नींबू मिलाकर भी पी सकती हैं।

तरबूज का जूस

गर्मियों के मौसम में तरबूज का जूस बेस्ट वेट लॉस ड्रिंक है। इसको पीने के बाद आपको बहुत समय तक पेट भरा भरा लगता है। और भूख भी नहीं लगती।

खीरे का जूस

वजन कम करने में खीरे का जूस भी काफी मदद करता है। इसमें आप ऊपर से नींबू और काला नमक मिलाकर पी सकती हैं। यह एक लो कैलोरी फूड है। जिसमें भरपूर फाइबर होता है।

ऐसे ही वेट लॉस टिप्स जानने के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ