आज के समय में अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर हैं और घंटों स्क्रॉलिंग करते हुए यहां बिताते हैं। ऐसा लगता है जैसे सोशल मीडिया हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है।
कई लोगों को सोशल मीडिया की लत लग जाती है, जिसे सोशल मीडिया एडिक्शन कहते हैं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल अधिक करने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कई लोग दिनभर में कई-कई घंटों सोशल मीडिया पर बिताते हैं, ऐसे में कई गंभीर समस्याएं होती हैं। इससे होने वाली समस्याओं के बारे में बताएंगे।
जो लोग अधिक समय तक सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग में बिताते हैं, उन्हें फोकस करने में समस्या होती है। ऐसे लोगों का काम में मन नहीं लगता है।
वहीं, ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिताने से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। इससे वर्क प्रोडक्टिविटी प्रभावित होती है।
सोशल मीडिया का इस्तेमाल अधिक करने से मोटापे की समस्या हो सकती है। मोटापे की वजह से डायबिटीज और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है।
अक्सर लोग रात में सोने से पहले सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं, जिस वजह से उनकी नींद प्रभावित होती है। नींद पूरी न होने पर कई तरह की समस्याएं होती हैं।
सोशल मीडिया पर दूसरों की फोटो, वीडियो और चियरिंग मूमेंट्स देखकर कई लोग लेफ्ट आउट फील करने लगते हैं और इस वजह से डिप्रेशन का शिकार होते हैं।
सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल करने से ये समस्याएं हो सकती हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.com