आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसके सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इसके रोजाना सेवन से बालों की सेहत दुरुस्त रहती है और कई जरूरी लाभ मिलते हैं।
आंवला में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसमें विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इससे मिलने वाले लाभ के बारे में बताएंगे।
आंवला के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, आंवला में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, इससे कब्ज आदि की शिकायत दूर होती है।
आंवला का सेवन करने से वजन कम करने में सहायता मिलती है, इसके लिए आंवला पाउडर और शहद को मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पिएं, इसका सेवन रोजाना करने से वजन कम होता है।
आंवला के सेवन करने से ब्लड प्यूरिफाई होता है, इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर में खून को साफ करते हैं, इससे स्किन के मुहांसे दूर होते हैं और स्किन जवां रहती है।
आंवले के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है, इसमें विटामिन-सी पाया जाता है। इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।
आंवला का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है, इसका सेवन रोजाना करने से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
आंवला का सेवन करने से भूख बढ़ती है, जिन लोगों को भूख कम लगती है, उन्हें आंवले का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके सेवन से एनीमिया की शिकायत भी दूर होती है।
आंवले के सेवन से शरीर को ये लाभ मिलते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com