सर्दी के मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए अंजीर का सेवन करना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि अंजीर को भिगोकर खाने से शरीर में क्या बदलाव दिखता है?
अंजीर में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, सोडियम, मैंगनीज और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
अगर आप कब्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अंजीर का सेवन करना फायेदमंद हो सकता है। इसमें फाइबर होता है जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अंजीर अहम भूमिका निभाता है। इसे रोजाना भिगोकर खाने से हेल्थ को कई तरह के फायदे होते है।
अंजीर में विटामिन-ई, विटामिन-सी और विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसे भिगोकर खाने से स्किन पर निखार आने लगता है। इसके अलावा यह स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है।
अंजीर में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। इसे रोजाना भिगोकर खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं। इसके साथ ही मांसपेशियों पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
जो लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं उन्हें डाइड में अंजीर को शामिल करना चाहिए। यह रक्त शर्करा में सुधार करके डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
अगर आपके शरीर में फैट बढ़ गया है तो रोजाना अंजीर को भिगोकर खाएं। ऐसा करने से फैट के साथ-साथ वजन भी कम होने लगता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ