पिएं प्याज का रस, मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे


By Farhan Khan24, Jan 2025 03:30 PMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर प्याज का रस

प्याज का रस एंटी-एलर्जिक, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी-कार्सिनोजेनिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हमें लंबे समय तक हेल्दी रखता है।

प्याज का रस पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना प्याज का रस पीते हैं, तो इससे सेहत को कौन-से बेमिसाल फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

बीपी रहेगा कंट्रोल

जो लोग हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें डाइट में प्याज का रस शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद मैग्नीशियम बीपी को कंट्रोल में रखता है।

इम्यूनिटी स्ट्रांग

सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए प्याज का रस किसी अमृत से कम नहीं है।

वेट लॉस में रामबाण

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि अगर आप रोजाना खाली पेट प्याज के रस का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

सूजन से राहत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप रोजाना प्याज का रस पीते हैं, तो यह आपको शरीर की सूजन से राहत दिला सकता है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

पाचन तंत्र होगा मजबूत

प्याज का रस पीने से पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद मिल सकती है। यह आपको पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज और गैस आदि से छुटकारा दिला सकता है।

दिल रहता है सेहतमंद

प्याज का रस दिल की सेहत का ख्याल रखने में भी कम लाभकारी नहीं है। इसमें पोटेशियम पाया जाता है। आपको भी सेवन करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com